1
एक कढ़ाही में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबाल लें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे न लगे।
2
एक पैन में घी गर्म करें और उसमें सेवइयां डालकर हल्की ब्राउन होने तक भून लें।
3
उसी घी में काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश हल्के फ्राई कर लें।
4
उबलते दूध में भुनी हुई सेवइयां डालें और 5–7 मिनट तक पकाएं।
5
अब कटे हुए खजूर और चीनी डालें। 5 मिनट और पकाएं।
6
इलायची पाउडर, फ्राई किए ड्राय फ्रूट्स और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
7
शीर खुरमा को गरम या ठंडा, दोनों तरह से सर्व किया जा सकता है।